फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: कार की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, शादी से पहले घर की खुशियां मातम में बदलीं

Sat, 18 Apr 2026 09:10 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा के लालसोट में कार की टक्कर से दो चचेरे भाइयों विराट मीणा और श्रीराम मीणा की मौत हो गई। दोनों शादी का बचा सामान लौटाने जा रहे थे। हादसे से परिवार और गांव में शोक है।
विज्ञापन
दौसा में सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के लालसोट क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम को कोथून रोड पर लाडपुरा गांव के पास हुआ। दोनों युवक बड़े भाई के लगन समारोह का बचा हुआ सामान दुकानदार को वापस देने लालसोट आ रहे थे। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

 
पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर
हेड कॉन्स्टेबल सीताराम गुर्जर ने बताया कि हादसे में टोंक के दत्तवास थाना क्षेत्र के जगसरा निवासी विराट मीणा (20) पुत्र शंकरलाल मीणा और श्रीराम मीणा (25) पुत्र रोशनलाल मीणा की मौत हो गई। दोनों के पिता आपस में भाई हैं। बताया गया कि कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस पहुंची मौके पर, अस्पताल ले जाए गए शव
सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके शव मोर्चरी में रखवाए गए। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर थाने ले जाया गया है।
विज्ञापन

 
लगन समारोह का सामान लौटाने जा रहे थे दोनों युवक
मृतकों के पड़ोसी सुरेंद्र मीणा ने बताया कि श्रीराम मीणा के बड़े भाई किशन लाल की शादी 20 अप्रैल को है। 16 अप्रैल को लगन समारोह में बांटने के लिए स्टील के बर्तन लाए गए थे, जिनमें कुछ बर्तन बच गए थे। इन्हें वापस करने के लिए दोनों युवक लालसोट जा रहे थे। इसी दौरान लाडपुरा के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पढ़ें- नीमराना में मजदूरों का हंगामा: पत्थरबाजी में कांच टूटे, पुलिस तैनात; मांगों को लेकर कंपनी गेट पर डटे 250 कामगार
 
शादी वाले घर में पसरा मातम
दूल्हे के भाई की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया है। शादी की तैयारियों और खुशियों का माहौल अचानक शोक में बदल गया। घर में चल रहे नाच-गीत थम गए और परिवार सहित गांव के लोग गहरे सदमे में हैं। एक साथ दो युवकों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

 
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जानकारी के अनुसार, श्रीराम मीणा का दो साल का बेटा है। श्रीराम मीणा और विराट मीणा दोनों पढ़ाई कर रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें