फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: ट्रेलर ने पुलिस की बोलेरो को मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल; दो गंभीर घायलों को जयपुर किया रेफर

Thu, 18 Jun 2026 10:04 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में रात्रि गश्त पर निकली पुलिस की बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आने पर जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के लालसोट में बड़का पाड़ा और लाखनपुर गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की दूसरी टीम ने घायलों को एंबुलेंस से लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों को यहां से जयपुर रेफर किया गया। घायल पुलिसकर्मियों के सिर में चोट आई है। हादसा दौसा कोथून नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात करीब तीन बजे हुआ। हाईवे पर झांपदा थाने की पुलिस रात्रि गश्त पर थी।
विज्ञापन


पीछे से मारी ट्रेलर ने टक्कर 
आरपीएस कैलाश मीणा ने बताया- रात करीब तीन बजे झांपदा थाने की पुलिस बड़का पाड़ा और लाखनपुर के बीच रात्रि गश्त कर रही थी, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने पुलिस की बोलेरो को टक्कर मार दी। ट्रेलर तेज गति में था और ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित हो गया।

 बोलेरो सड़क से नीचे 20 फीट गहरी खाई में गिरकर पलटी
टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस वाहन और ट्रेलर दोनों सड़क से करीब 20 फीट नीचे खाई में गिरकर पलट गए।जिससे पुलिस गाडी में सवार हादसे में घायल हो गए तीनो पुलिसकर्मियों को लालसोट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jaipur News: खोनागोरियान हादसे के बाद जयपुर में पटाखा गोदामों पर बड़ी कार्रवाई, कई जगह मिला तय सीमा से ज्यादा बारूद
विज्ञापन


घायलों में से हेड कांस्टेबल लखन और संजय को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। बोलेरो के ड्राइवर बाबूलाल का लालसोट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को खाई से बाहर निकलवाकर थाने में खड़ा करवा दिया है। ट्रेलर के ड्राइवर और परिचालक को भी मामूली चोट आई है, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें