फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FASTag Toll: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ी टोल दरें, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर ?

Tue, 31 Mar 2026 04:46 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से टोल दरें बढ़ जाएंगी। भांडारेज से कुस्तला तक कार चालकों को अब 160 की जगह 205 रुपये देने होंगे, जबकि हल्के वाणिज्यिक वाहनों का टोल 260 से बढ़कर 325 रुपये चुकाने होंगे। इसके चलते अब सफर महंगा हो जाएगा।

विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 1 अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब पर अब थोड़ा और बोझ पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा वार्षिक संशोधन किया गया है। यह 1 अप्रैल यानी 31 मार्च की मध्यरात्रि से प्रभावी होगा, जिसके अंतर्गत टोल दरों में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। इस बार अधिकतम 45 रुपए तक की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


किस रूट पर कितना बढ़ा टोल
भांडारेज इंटरचेंज से कुस्तला तक के रूट पर कार और जीप चालकों को अब 160 रुपए की जगह 205 रुपए टोल चुकाना होगा। यानी इस रूट पर सीधे 45 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए टोल दर 260 रुपए से बढ़ाकर 325 रुपए कर दी गई है, जिसमें 65 रुपए की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

भांडारेज से हिलालपुर तक भी असर
टोल बढ़ोतरी का असर केवल एक रूट तक सीमित नहीं है। भांडारेज इंटरचेंज से दिल्ली के हिलालपुर तक सफर करने वाले वाहन चालकों को भी नई दरों के अनुसार अधिक टोल चुकाना होगा।
विज्ञापन



1 अप्रैल को हर साल होता है बदलाव
एनएचएआई के अनुबंध प्रावधानों के मुताबिक, हर साल 1 अप्रैल को टोल दरों में संशोधन किया जाता है। इस बार बढ़ी हुई दरें 31 मार्च की मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी। नियमित रूप से इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अपने यातायात बजट में इस बदलाव को ध्यान में रखना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें