फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: घर से 25 KM दूर मिला लापता महिला का शव, जंगल में कैसी पहुंची? दौसा पुलिस पर लगे यह आरोप

Wed, 11 Mar 2026 04:55 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले लापता हुई 55 वर्षीय महिला का शव सबडावली के पास वीरपाला की ढाणी के जंगल में मिला। पुलिस ने जांच शुरू की है, जबकि परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र के सबडावली के पास वीरपाला की ढाणी के जंगलों में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे और कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद बसवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

 
तीन दिन पहले घर से लापता हुई थी महिला
मृतका की पहचान 55 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जो तीन दिन पहले रविवार सुबह अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों के अनुसार महिला के गायब होने के बाद परिवार के लोगों ने गांव और रिश्तेदारी में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बांदीकुई थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
घर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव
पुलिस के अनुसार महिला का शव उसके घर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में मिला है। इस कारण यह सवाल भी सामने आ रहा है कि महिला इतनी दूर जंगल तक कैसे पहुंची। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- Kota News: शादी से लौट रहे छात्र की चाकू मारकर हत्या, उद्योग नगर इलाके में सनसनी, आरोपियों की तलाश जारी
 
पुलिस ने शुरू की जांच, शरीर पर चोट के निशान नहीं
घटना की सूचना मिलने के बाद बसवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

 
परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
महिला का शव मिलने की सूचना पर उसके परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि महिला के रविवार सुबह घर से लापता होने के बाद उन्होंने तुरंत बांदीकुई पुलिस को सूचना दी थी और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके कारण तीन दिन बाद महिला का शव मिलने से उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें