केंद्र सरकार ने दौसा जिले के महवा-राजगढ़ हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए बजट जारी कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने करीब 50 किलोमीटर लंबे महवा-मंडावर-राजगढ़ हाईवे को चार लेन में विकसित करने के लिए 862.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-921 के महवा-मंडावर-राजगढ़ सेक्शन पर लागू होगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि एनएच-21 से जुड़ी इस सड़क परियोजना में बाइपास, फ्लाईओवर और री-अलाइनमेंट जैसे कार्य शामिल हैं, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सुगमता में बड़ा सुधार होगा।
महवा बाईपास से कोठी नारायणपुर तक बनेगी फोरलेन सड़क
फ्लाईओवर और तीन बाइपास होंगे शामिल
परियोजना के तहत एनएच-921 के जंक्शन के पास एनएच-21 पर एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही कुल 11.25 किलोमीटर लंबाई के तीन बाइपास प्रस्तावित हैं। इनमें महवा बाइपास (4.80 किमी), मंडावर बाइपास (3.99 किमी) और गढ़ी सवाईराम बाइपास (2.45 किमी) शामिल हैं।
बजट स्वीकृति मिलने पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने केंद्र सरकार का आभार जताया। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्रीय यातायात सुगम होगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। यह परियोजना महवा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
दौसा फोर लेन सड़क की स्वीकृति
दौसा फोर लेन सड़क की स्वीकृति