फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: गौ तस्करी करने का तस्करों ने निकाला नया फार्मूला, लग्जरी वाहनों से शुरू किया खेल

Wed, 01 May 2024 04:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा जिले में गौ तस्कर तस्करी के लिए अब लग्जरी वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं। ताजा मामला दौसा शहर के बाईपास का है, जहां गौ तस्करी के लिए ले जाई जा रही गाय को पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन
लग्जरी वाहनों से शुरू किया खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में गौ तस्कर लग्जरी वाहनों से गाय की तस्करी करने का नया फार्मूला इजाद कर चुके हैं। प्रदेश के मेवात इलाकों के सीमावर्ती जिलो में गौ तस्करी के मामले सामने आते रहे और समय समय पर खाकी भी अभियान चलाकर गौ तस्करों की कमर तोड़ने काम करने में जुटी है।

विज्ञापन


उधर गौ तस्करों ने तस्करी करने का नया फार्मूला निकाला है। आमजन लग्जरी कार में सफर करते हैं, लेकिन अब तस्करों ने इससे गौ तस्करी करने का काम शुरू कर दिया है। ताजा मामला बुधवार को सामने आया है, जहां जयपुर बाईपास के समीप एक हुंडई एक्सेंट लग्जरी कार लावारिस हालत में मिली थी, जिसमें एक लहुलुहान हालत में एक गाय मिली है।

इधर लावारिस कार में गाय होने की सूचना आमजन ने कोतवाली थाना पुलिस की दी, जिसपर कोतवाली थाना पुलिस मौके पहुंची और घायल अवस्था में मिली गाय को गौशाला में भिजवाया। वहीं, कोतवाल हीरालाल सैनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लावारिस हालत में एक हुंडई एक्सेंट कार खड़ी हैं, जिसमें एक पीछे की सीट पर गाय के पैरों को बांधकर लिटाया हुआ था। अब पुलिस द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें