फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: घायल दुकानदार की डेढ़ माह बाद मौत, जयपुर के निजी अस्पताल में तोड़ा दम; 10 बदमाशों ने किया था हमला

Sat, 25 Apr 2026 05:55 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा जिले के महवा इलाके में डेढ़ महीने पहले हमले में घायल दुकानदार मांगूसिंह की जयपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने तीन वाहन जब्त किए, सात आरोपी गिरफ्तार किए, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के महवा थाना इलाके में करीब डेढ़ महीने पहले हुए जानलेवा हमले में घायल दुकानदार की मौत हो गई। घायल दुकानदार ने जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान खोहरी निवासी मांगूसिंह (50) पुत्र हिम्मतसिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो मौजमपुर पट्टी गांव के तिराहे पर दुकान करते थे।

विज्ञापन

 
15 मार्च को दुकान पर हुआ था हमला
बालाहेड़ी थाना प्रभारी सत्यनारायण बसवाल ने बताया कि यह घटना 15 मार्च को मौसमपुर पट्टी गांव के तिराहे पर हुई थी। उस समय मांगूसिंह अपनी दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि तभी रोहतास मीणा और सोनू मीणा सहित 10 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में मांगूसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
 
लंबे इलाज के बाद हुई मौत
हमले के बाद मांगूसिंह का लगातार इलाज चल रहा था। उन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर मिलते ही खोहरी गांव में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन


पढ़ें- Kota News: पसंद नहीं आया होने वाला दूल्हा, मंगेतर ने कराई युवक की हत्या; शादी से पहले ही खत्म कर दिया रिश्ता
विज्ञापन

 
पुलिस पहुंची जयपुर, पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद बालाहेड़ी थाना पुलिस जयपुर पहुंची। पुलिस ने सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है। आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी है।
 
पुलिस ने इस मामले में हमले में उपयोग किए गए तीन वाहनों को जब्त कर लिया है। अब तक सात बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।
 
मुख्य नामजद आरोपी अब भी फरार
हालांकि, पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य नामजद आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें