फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दर्शन कर देश की प्रगति के लिए की प्रार्थना

Fri, 24 Apr 2026 06:50 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश की प्रगति व उज्जवल भविष्य की कामना की। दौरे के दौरान प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं तैनात रहीं।
विज्ञापन
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को सिद्धपीठ मेहंदीपुर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर पहुंचकर स्वयंभू बालाजी महाराज के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से मंदिर में समय बिताया और धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की।

विज्ञापन

 
भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के दरबार में लगाई धोक
दर्शन के दौरान पीयूष गोयल ने भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के दरबार में भी धोक लगाई। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर व्यवस्थाएं पहले से की गई थीं और सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम नजर आए।
 
मंदिर ट्रस्ट ने किया स्वागत
दर्शनों के बाद मंदिर ट्रस्ट के स्वागत कक्ष में सचिव एमके माथुर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सिद्धपीठ के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सान्निध्य में संचालित धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें प्रसादी भी भेंट की गई।
विज्ञापन

 
बोले- यहां आने से मिलता है सुकून
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यहां आने से उन्हें सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज का आशीर्वाद उनके परिवार, उनके कार्यों और देश पर लगातार बना हुआ है। इसके लिए हम सब बालाजी महाराज के कृतज्ञ हैं।

पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान विधानसभा को बम धमकी पर अशोक गहलोत का हमला, बोले- अपराधी कानून व्यवस्था का उड़ा रहे मजाक
 
देश की प्रगति और उज्जवल भविष्य की कामना
उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और उज्जवल भविष्य के लिए बालाजी भगवान से प्रार्थना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रत्येक भारतवासी के सुखी जीवन के लिए बालाजी का आशीर्वाद बना रहेगा।
विज्ञापन

 
बताया गया कि केंद्रीय मंत्री गोयल की बालाजी महाराज में प्रगाढ़ आस्था है और वे परिवार के साथ अक्सर यहां दर्शनों के लिए आते रहते हैं। उनके दौरे के दौरान सिकराय एसडीएम नवनीत कुमार, डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी समेत पुलिस जाब्ता तैनात रहा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें