गेहूं काटते हुए कन्हैयालाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार इस अंदाज में होगा, शायद आपने भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, गुरुवार को भाजपा से दौसा लोकसभा सीट प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा महवा विधानसभा में अपने खुद के प्रचार के दौरान एक किसान की खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटते हुए नजर आए।
लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नेता अपने-अपने हिसाब से मतदाताओं का मन जीतने के प्रयास में लगे हैं। लेकिन मतदाता तो सहाब मतदाता ही होता है, उसकी मर्जी हो जिसे अपना मत दे और नहीं मर्जी हो तो न भी दे। इतना कुछ समझने के बाद भी नेता चुनावी प्रचार में हर वह हथकंड़े अपना रहे हैं, जिनसे उन्हें लगता है कि उनकी जीत संभव हो जाएगी। दरअसल, दौसा के महवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नेता कन्हैयालाल मीणा जो दौसा लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी हैं, अपने प्रचार के लिए गए थे।
बता दें कि प्रचार के दौरान नेताजी को पता नहीं ऐसी क्या सूझी की नेताजी खेत में काम कर रहे किसान के पास पहुंचे और फसल काटने की दराती हाथ में लेकर फसल काटने में लग गए। उनके साथ फसल काटने में महवा विधायक राजेंद्र मीणा भी नजर आए। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या मतदाता नेताओं के इस प्रचार करने के अंदाज को अपने खुद के जहन में उतार कर इस तरह नेताओं को वोट दे देंगे। क्योंकि उन्हें भी यह पता है कि नेताजी सिर्फ पांच मिनट के लिए फसल काटेंगे। इसके बदले भी इन्हें वोटों की फसल खुद के पक्ष में काटने की उम्मीद है।