मंजू शर्मा (जयपुर लोकसभा सीट) बीजेपी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा की बेटी हैं, कहा जाता है कि पीएम नरेंद्र मोदी की पसंद पर मंजू को टिकट दिया गया है
Image Credit : सोशल मीडिया
साल 2009 से 2014 तक कांग्रेस की सांसद रह चुकी ज्योति मिर्धा (नागौर लोकसभा सीट) ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा का दामन थाम लिया, भाजपा ने इन्हें विधानसभा का चुनाव भी लड़ाया, लेकिन मिर्धा चुनाव हार गईं
Image Credit : सोशल मीडिया
गंगानगर लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार प्रियंका बैलान को प्रत्याशी बनाया है, पिछले 15 साल से वे राजनीति में सक्रिय हैं और वर्तमान में अनूपगढ़ नगर परिषद की सभापति भी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने इंदु देवी जाटव को चुनाव मैदान में उतारा है, इंदु पार्टी की कोई वरिष्ठ नेता नहीं, बल्कि एक सामान्य कार्यकर्ता हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
राजसमंद लोकसभा सीट से भी बीजेपी ने इस बार महिमा कुमार सिंह के रूप में नया चेहरा चुनाव मैदान में उतारा, वे राजसमंद राजघराने की बहू हैं और नाथद्वारा के मौजूदा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर उर्मिला जैन भाया को चुनाव मैदान में उतारा है, वे पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने संजना जाटव को प्रत्याशी बनाया, संजना पार्टी का बड़ा चेहरा नहीं हैं, बल्कि वे अलवर नगर परिषद की सदस्य हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
गहलोत राज में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष रहीं संगीता बेनीवाल को कांग्रेस ने पाली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया, बेनीवाल लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हैं