फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: मोरेल बांध से युवक का शव 18 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकला गया, नहाते समय बह गया था

Thu, 12 Sep 2024 10:08 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

गुरुवार सुबह पांच बजे रेस्क्यू टीम ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान  शुरू किया। करीब 6:30 बजे बांध में बहे रिंकू मीणा का बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
बांध में डूबने से युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के मोरेल बांध में बहें रिंकू मीणा का शव टीम ने 18 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला। बीते दिन बुधवार को रिंकू बांध पर नहाने के लिए गया था।  इसके बाद उसका एक नहाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे रिंकू मीणा मोरेल बांध में नहाने गया था। वह नहाने के लिए नीचे उतरा और लापता हो गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ दो-तीन लोग और थे जो उसके पानी में गिरने के बाद वहां से भाग गए थे ।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम करीब 12:00 मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात 8:00 बजे तक रिंकू का कोई पता नहीं चला, इस बीच अंधेरा होने के कारण टीम ने रेस्क्यू बंद कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह पांच बजे रेस्क्यू टीम ने एक बार फिर रेस्क्यू अभियान  शुरू किया। इसके बाद करीब 6:30 बजे रिंकू मीणा का शव पानी के निचले भाग में एक कोने में मिला। सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ टीम में शव को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने उसे पीएम के लिए भेज दिया। 

बता दें कि मोरल दम एशिया का सबसे बड़ा कच्चा बांध है। पिछले कुछ दिनों से यहां मंडावरी पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि बांध में नहाने वाले लोगों को रोका जा सके। इसके बाद भी लोग खतरे के बीच यहां नहाने के लिए आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोग पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें