फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2024 12:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर आरोपी पिछले कई महीनों से पुलिस को गच्चा देकर फरारी काट रहा था। अब इस बदमाश को दौसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बदमाश पर पुलिस ने 3 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। 

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि मानव तस्करी यूनिट प्रभारी प्रेमचंद के सहयोग से नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो गत 2 नवंबर को बांदीकुई थाने में दर्ज रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई, जिसमें पीड़िता ने बताया था कि 29 अक्टूबर 2023 को उसके साथ आरोपित राकेश कुमार पुत्र मुकेश कुमार सैनी ने बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया।  

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

विज्ञापन

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच बांदीकुई डिप्टी एसपी ईश्वर सिंह को सौंप दी है। जिसमें पुलिस ने गहनता से जांच कर आरोपित राकेश कुमार सैनी के खिलाफ मामला सच पाया। जिसके बाद पांच माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें