फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: टिल्लू का कंकाल खोजने में जुटी पुलिस, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास खुदाई शुरू, मौके पर मौजूद पिता

Sat, 07 Mar 2026 11:50 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा के ऊंनबड़ा गांव में चार साल पहले हुए मासूम के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने एक बार फिर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास खुदाई शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस बार बच्चे के अवशेष मिल सकते हैं।
विज्ञापन
दौसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खुदाई करती मशीन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास 4 वर्षीय बच्चे टिल्लू के कंकाल की बरामदगी के लिए पुलिस ने शुक्रवार को एक बार फिर खुदाई कार्य शुरू कराया। पुलिस अब एक्सप्रेस-वे के किनारे करीब 400 मीटर क्षेत्र में जमीन के अंदर लगभग तीन फीट गहराई तक खुदाई करवा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इसी क्षेत्र में बच्चे का कंकाल मिल सकता है।

विज्ञापन


खुदाई दो जेसीबी मशीनों की मदद से करवाई जा रही है। पहले चरण में एक्सप्रेस-वे की पार्किंग लाइन में करीब 100 मीटर तक खुदाई की जा चुकी है लेकिन वहां कंकाल नहीं मिला। अब दूसरे चरण में शेष लगभग 300 मीटर क्षेत्र में खुदाई की जाएगी। इस बार एक्सप्रेस-वे के मुख्य मार्ग पर खुदाई नहीं की जा रही है, बल्कि किनारे के हिस्से में ही काम किया जा रहा है।

2020 में हुआ था अपहरण और हत्या
मामला दौसा जिले के ऊंनबड़ा गांव की रामदेवा की ढाणी का है। यहां 16 अगस्त 2020 को 4 वर्षीय बच्चे टिल्लू का अपहरण कर उसके ही पड़ोसी युवक अनिल और उसकी बहन कृष्णा ने हत्या कर दी थी। आरोप है कि हत्या के बाद दोनों ने बच्चे के शव को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निर्माणाधीन क्षेत्र के पास गाड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की निशानदेही और जीपीआर मशीन की मदद से पहले भी कई स्थानों पर खुदाई करवा चुकी है लेकिन अभी तक बच्चे का कंकाल बरामद नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अंतरराष्ट्रीय IVR कॉल से ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी का नया खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बरसात के कटाव वाले क्षेत्र में दफनाने का दावा
पुलिस सूत्रों के अनुसार 2020 में जब इस स्थान पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा था, उस दौरान ड्रोन वीडियो के विश्लेषण में सामने आया कि यहां लगभग 400 मीटर क्षेत्र में बरसात के कारण किनारों पर कटाव हो गया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने बच्चे के शव को इसी कटाव वाले स्थान पर दफनाया था।

पुलिस पहले ही 100 मीटर क्षेत्र में खुदाई करवा चुकी है लेकिन वहां कोई सुराग नहीं मिला। अब बाकी 300 मीटर क्षेत्र में खुदाई की जा रही है।

आरोपियों के बयान पर भरोसा
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बयान पर उन्हें काफी भरोसा है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों को अलग-अलग रखा गया था और उनसे अलग-अलग पूछताछ की गई। साथ ही उनके मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर लगाए गए थे, जिससे यह सामने आया कि गिरफ्तारी से पहले दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। इसके बावजूद दोनों ने एक ही स्थान पर शव दफनाने की बात कही थी।
विज्ञापन


खुदाई स्थल पर मौजूद रहा पिता
शुक्रवार को बच्चे के पिता भी खुदाई स्थल पर मौजूद रहे। वे जेसीबी मशीनों से निकाली जा रही मिट्टी को ध्यान से देखते रहे कि कहीं उसमें उनके बेटे के कंकाल का कोई हिस्सा तो नहीं मिल जाए। पुलिस की टीम लगातार खुदाई कर रही है और उम्मीद जता रही है कि जल्द ही बच्चे का कंकाल बरामद हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें