फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: परिवार के साथ जा रहे ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गाजीपुर टोल के पास हुई गोलियों की बरसात

Thu, 23 Apr 2026 11:17 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: दौसा के महुवा थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हरिओम जाटव की कार पर अज्ञात बदमाशों ने देर रात फायरिंग कर दी। यह घटना उस समय हुई जब वे परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के महुवा थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में ठेकेदार हरिओम जाटव और उनके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, हालांकि गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना हिंडौन-महुआ मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे की है।

शादी समारोह से लौटते समय बनाया निशाना
महुवा थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा के अनुसार, हिंडौन (करौली) की जाटव बस्ती निवासी हरिओम जाटव, पुत्र भगवान सहाय जाटव, झाड़ीसा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय वे महुवा में सीएनजी गैस भरवाने के लिए रुके। गैस लेने के बाद जब वे वापस हिंडौन जा रहे थे, तभी गाजीपुर टोल के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।

फायरिंग के बाद पैदल फरार हुए बदमाश
फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से पैदल ही फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर गायब हो चुके थे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। फायरिंग की वजह से गाड़ी के शीशे टूट गए और उनके टुकड़े अंदर सीट पर बिखर गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, उपनिरीक्षक को सौंपी जिम्मेदारी
महुवा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक लेखराज को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीच सड़क टोटो रोका, चाकू निकाला और कर दिए ताबड़तोड़ वार, फिर ऐसे पकड़ा गया आरोपी

परिवार में दहशत, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
घटना के बाद हरिओम जाटव ने बताया कि वे और उनका परिवार इस हमले से भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। गौरतलब है कि महुवा थाना क्षेत्र में पिछले दो महीनों के दौरान फायरिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें