फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: बिना बिल चुकाए ही 10.42 करोड़ का पानी पी गए लोग, विभाग ने नोटिस देकर की कनेक्शन काटने की तैयारी

Thu, 08 Jan 2026 07:51 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: दौसा शहर में पानी के बिलों का 10.42 करोड़ रुपये बकाया है। जलदाय विभाग ने वसूली अभियान शुरू कर घरेलू उपभोक्ताओं और सरकारी कार्यालयों को नोटिस जारी किए हैं। भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाएंगे।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा शहरवासी और सरकारी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी बिना बिल चुकाए ही 10.42 करोड़ का पानी पी गए हैं। अब जलदाय विभाग ने नोटिस जारी कर कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। अब बिल भुगतान करने पर ही कनेक्शन को कटने से बचा सकेंगे।

जलदाय विभाग ने थमाया नोटिस

विज्ञापन

शहर में पानी के बिलों का बकाया लगातार बढ़ रहा है। दिसंबर तक 10 करोड़ 42 लाख 80 हजार 133 रुपये बकाया है। इसको देखते हुए जलदाय विभाग की ओर से अभियान शुरू कर दिया है। जलदाय विभाग की ओर से अब बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों को भी नोटिस थमाए गए हैं। दौसा शहर में 13 हजार 488 उपभोक्ता हैं। जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें ज्यादातर उपभोक्ताओं पर पुराने बिल की राशि बकाया चल रही है।

शहर के लोगों पर 10 करोड़ 42 लाख 80 हजार 133 रुपये बकाया
शहर में 10 करोड़ 42 लाख 80 हजार 133 रुपये बकाया हैं। इनमें 8 करोड़ 62 लाख 65 हजार 725 रुपये घरेलू उपभोक्ताओं पर है। सरकारी कार्यालयों में 93 लाख 66 हजार 382 रुपये बकाया है। अब जलदाय विभाग की ओर से बकाया राशि की वसूली के लिए चलाए अभियान के तहत नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराने पर नल कनेक्शन काटे जाएंगे।

कई कॉलोनियों में वर्षों से नहीं हो रही पानी की सप्लाई

विज्ञापन

शहर में कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां कई वर्षों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इन कॉलोनियों में कई उपभोक्ताओं में पहले का बिल बकाया चल रहा है। वहीं कई सरकारी कार्यालयों में पानी नहीं पहुंच पाता। ऐसे उपभोक्ताओं की ओर से नल कनेक्शन नहीं कटवाए हैं और बिल लगातार बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मनोहरपुर-दौसा हाईवे बनेगा फोरलेन, श्रद्धालुओं की जान और सफर दोनों होंगे सुरक्षित

बकाया राशि की वसूली के लिए चलाया जा अभियान

विज्ञापन

जलदाय विभाग के एईएन देशराज बैरवा ने बताया कि शहर में पानी के बिलों की बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान चलाया है। शहर में 10 करोड़ 42 लाख 80 हजार 133 रुपए बकाया हैं। इनमें 93 लाख 66 हजार 382 रुपए सरकारी कार्यालयों पर हैं। बकाया राशि की वसूली के लिए टीमें लगाई गई हैं। वहीं बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बकाया राशि जमा नहीं कराने पर नल कनेक्शन काटे जाएंगे। साथ ही संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें