फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दौसा में डबल एक्सीडेंट से हड़कंप, महिला की मौत, तीन की हालत नाजुक

Wed, 15 Apr 2026 09:47 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दौसा महवा जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हड़िया मोड़ पर कार ने स्कूटी को मारी टक्कर
पहला हादसा महवा थाना क्षेत्र के हड़िया मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार एक युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महवा थाना पुलिस अधिकारी लखन सैनी ने बताया कि क्यारदा खुर्द, हिंडौन निवासी अजीत सिंह जाटव और सपना स्कूटी से महवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हड़िया मोड़ पर तेज गति से आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

दोनों घायलों को जयपुर किया गया रेफर
टक्कर में अजीत सिंह जाटव और सपना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। वहीं दूसरा हादसा जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर समलेटी गांव के पास हुआ, जहां बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अधिकारी लखन सैनी ने बताया कि यह हादसा समलेटी गांव के कट पर हुआ, जहां बाइक और स्कूटी आमने-सामने टकरा गए।

ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

विज्ञापन

गंभीर घायल महिला की अस्पताल में मौत
इस दुर्घटना में टोडाभीम थाना क्षेत्र के मंडेरू गांव निवासी फूलवती (पत्नी कैलाश सहाय मीणा) को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी और उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
घटना के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें