फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मोड़, तेज रफ्तार और फिर चीख-पुकार: बाइक सवार को बचाते हुए हवा में उछली स्कॉर्पियो, एक की मौत; पांच घायल

Sun, 31 May 2026 06:11 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जयपुर-आगरा हाईवे पर रेटा गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर रेटा गांव के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और एक कार से टकराने के बाद सड़क पर कई बार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


मौके पर अफरा-तफरी मची 
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।

बाइर सवार को बचाने की कोशिश में संतुलन बिगड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश की थी। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो कई बार पलटी खाती हुई सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार में पलटियां खाते देखा जा सकता है। हादसे के दौरान वाहन में सवार लोग गाड़ी से उछलकर दूर जा गिरे, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एक साल की फरारी और दिल्ली बॉर्डर पर बिछा ट्रैप, ऐसे दबोचा गया 10 हजार का इनामी ड्रग्स सप्लायर
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग हनुमानगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें