फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026: दौसा की नंदिनी ने हासिल किए 99.17% अंक, बोलीं- लक्ष्य तय कर पढ़ाई से मिलती है सफलता

Tue, 24 Mar 2026 09:23 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan 10th Result 2026: दौसा की नंदिनी विजय ने 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला का मान बढ़ाया। जिले का कुल परिणाम 94.70 प्रतिशत रहा। अन्य छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। नंदिनी ने लक्ष्य आधारित पढ़ाई को सफलता का मंत्र बताया और यूपीएससी की तैयारी करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
दौसा की नंदिनी विजय ने हासिल किए 99.17 प्रतिशत अंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने 10वीं कक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी किया। इस वर्ष परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को समाप्त हुई थीं, जिनमें 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थी शामिल हुए। यह पहली बार है जब 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले और मार्च माह में घोषित किया गया।

विज्ञापन

 
दौसा जिले का शानदार प्रदर्शन
दौसा जिले ने इस बार 94.70 प्रतिशत परिणाम के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। परीक्षा के लिए 29 हजार 999 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 29 हजार 759 ने परीक्षा दी और 28 हजार 183 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। छात्रों का परिणाम 94.49 प्रतिशत और छात्राओं का 94.95 प्रतिशत दर्ज किया गया।
 
नंदिनी विजय जिले में रहीं अव्वल
शहर के शेखावाटी स्कूल की छात्रा नंदिनी विजय ने 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। उनके इस प्रदर्शन से न केवल जिले बल्कि प्रदेश स्तर पर भी पहचान बनी है। नंदिनी ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया।
विज्ञापन


पढ़ें- RBSE 10th Result 2026: अजमेर की बेटी रजनी ने हासिल किए 99.50% अंक, सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी
 
लक्ष्य आधारित पढ़ाई को बताया सफलता का मंत्र
नंदिनी विजय का कहना है कि यदि छात्र लक्ष्य तय कर नियमित और अनुशासित ढंग से पढ़ाई करें, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। उन्होंने बताया कि निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई। आगे वह यूपीएससी सिविल सेवा में जाकर समाज के लिए कार्य करना चाहती हैं।

विज्ञापन

 
अन्य विद्यार्थियों का भी बेहतर प्रदर्शन
जिले के अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक हासिल किए। छात्रा योगिता शर्मा और पायल ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, छात्र अशरद ने 96.33 प्रतिशत और रिशु तूगड़ ने 93.50 प्रतिशत अंक हासिल किए।
 
परिणाम के बाद जश्न का माहौल
रिजल्ट घोषित होते ही जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और घरों पर विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कई स्थानों पर मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी कर छात्रों की सफलता का जश्न मनाया गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें