फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौसा निकाय चुनाव: टिकट को लेकर घमासान, भाजपा-कांग्रेस की सूची अटकी; कई वार्डों में दावेदार आमने-सामने

Sat, 29 Aug 2026 05:50 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan News: दौसा जिले की नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सूची जारी नहीं होने से नामांकन की रफ्तार धीमी है। दौसा नगर परिषद में दोनों प्रमुख दलों के कई वार्डों में टिकट को लेकर दावेदारों के बीच पेच फंसा हुआ है।
विज्ञापन
दौसा में नामांकन दाखिल करते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले की नगरपालिकाओं में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सूची जारी नहीं होने से प्रक्रिया की रफ्तार धीमी बनी हुई है। लवाण में पहली बार 20 वार्डों के लिए चुनाव हो रहा है और अब तक तीन नामांकन दाखिल हुए हैं। बसवा में 108 लोगों ने नामांकन फॉर्म लिए, लेकिन पहले दिन एक भी पर्चा जमा नहीं हुआ। वहीं दौसा नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस के कई वार्डों में टिकट को लेकर दावेदारों के बीच पेच फंसा हुआ है।

विज्ञापन


लवाण में पहली बार चुनाव, तीन नामांकन दाखिल
लवाण नगर पालिका में पहली बार 20 वार्डों पर चुनाव हो रहा है। यहां अब तक तीन नामांकन दाखिल हो चुके हैं। पहले दिन वार्ड 16 से ममता चंदेल ने एक निर्दलीय और एक भाजपा से नामांकन पत्र दाखिल किया। शनिवार को वार्ड 15 से भाजपा के रामवतार गुर्जर और वार्ड 9 से कांग्रेस के सूरज कुमार मीणा ने पर्चा भरा। यहां 100 से अधिक लोगों ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट और पुलिस वेरिफिकेशन करा लिया है। नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

बसवा में 108 ने लिए फॉर्म, पर्चा एक भी नहीं
बसवा में बुधवार को पहले दिन किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि पहले दिन 108 लोगों ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए, लेकिन एक भी जमा नहीं हुआ। यहां एसडीएम कार्यालय के बाहर हेल्प डेस्क लगाई गई है।
विज्ञापन


दौसा में टिकट को लेकर दोनों दलों में पेच
दौसा नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस से करीब 200-200 दावेदारों ने आवेदन किया है, लेकिन दोनों दलों ने अभी तक एक भी अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सूची 30 अगस्त को आने की संभावना है।

कांग्रेस के सात वार्डों में खींचतान
कांग्रेस में वार्ड 5, 13, 16, 25, 40, 45 और 48 में टिकट को लेकर खींचतान बनी हुई है। वार्ड 5 में हंसराज गुर्जर और राजेश सैनी के बीच मुकाबला है, जबकि वार्ड 40 में नासिर गुरुजी और आसिफ खान के नाम पर पेच फंसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: सोनिया की किताब पर घमासान: राजस्थान भाजपा ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, जानें गजेंद्र सिंह शेखावत ने क्या कहा
विज्ञापन


भाजपा के कई वार्डों में दावेदार आमने-सामने
भाजपा में वार्ड 7, 15, 19, 20, 28, 30, 33, 36 और 48 में दो से तीन दावेदार हैं। वार्ड 7 में चार दावेदार टिकट की दौड़ में हैं। वहीं वार्ड 15 में पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल और अजय शर्मा आमने-सामने हैं। टिकट सूची जारी होने के बाद ही चुनावी तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें