फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दौसा में दुधमुंही बेटी संग मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पति की इस हरकत से थी परेशान

Sun, 21 Dec 2025 04:32 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा के महवा-मंडावर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने अपनी दो महीने की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, पति फरार है।
 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के महवा-मंडावर क्षेत्र में शनिवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपनी दो महीने की दुधमुंही बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आगरा–बांदीकुई रेलवे ट्रैक पर हुई इस घटना में मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।

विज्ञापन

 
मृतका की पहचान और परिवार में मातम
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान गीता देवी मीणा (30) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को मंडावर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया। खबर मिलते ही पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।
 
पति से विवाद के बाद घर से निकली थी महिला
मंडावर थाना अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गीता देवी शनिवार दोपहर अपने ससुराल मिर्जापुर (गगवाना) से पीहर हलदेना जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन पीहर पहुंचने से पहले ही उसने मंडावर के पास आगरा–बांदीकुई रेल मार्ग पर शाम करीब 4 बजे मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

 
पिता की शिकायत में सामने आए आरोप
मृतका के पिता कंवरपाल मीणा निवासी हल्देना ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी अपने पति भगवान सहाय के शराब पीने की आदत से परेशान रहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। आरोप है कि शनिवार सुबह भी भगवान सहाय ने गीता के साथ मारपीट की थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
 
पीहर के पास ही चुनी आत्महत्या की जगह
पुलिस ने बताया कि जिस रेलवे ट्रैक पर गीता देवी ने आत्महत्या की, वह उसके पीहर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। मौके पर मिले मोबाइल फोन और आसपास मौजूद लोगों की मदद से महिला की पहचान की गई। रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच दो महीने की बच्ची का शव देख वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।

यह भी पढ़ें- Nagaur News: नागौर कलेक्टर के सोशल मीडिया निर्देश पर विवाद, अधिकारियों को सरकारी उपलब्धियां साझा करने का आदेश
 
शादी को हुआ था करीब एक साल
जानकारी के अनुसार, गीता देवी की शादी लगभग एक साल पहले मिर्जापुर (गगवाना) निवासी भगवान सहाय मीणा से हुई थी। भगवान सहाय एक निजी बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन

 
पुलिस कार्रवाई और जांच जारी
पुलिस ने मां-बेटी के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पिता की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला दर्ज होने के बाद से मृतका का पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें