फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Accident: दौसा में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत; दो गंभीर घायल

Sat, 20 Dec 2025 02:13 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa Accident: दौसा में देर रात अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल होकर जयपुर रेफर किए गए। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में जयपुर आगरा हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना बीती देर रात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास का है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दुब्बी चौकी पुलिस मौक़े पर पहुंची तथा घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में कार्यरत डॉक्टरो ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में शिफ्ट करवाए गए।

हादसे में एक मृतक की पहचान करौली जिले बालघाट थाना क्षेत्र के नांगल पहाड़ी निवासी जयप्रकाश पुत्र मांगीराम महावर (28) और दूसरा मृतक अलवर जिले के गोविन्दगढ़ क्षेत्र निवासी शेर सिंह पुत्र छोटेलाल महावर (40) निवासी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- SSC दिल्ली पुलिस चालक भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल: बिना माउस छुए ही भर रहे थे जवाब, क्या थी सात लाख की डील?

वहीं, गंभीर घायल दिलीप महावर (28) और गुड्डी कुमारी (10) निवासी नांगल पहाड़ी थाना बालघाट जिला करौली को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है। शनिवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव सुपुर्द किए जाएंगे।
विज्ञापन


सिकंदरा थाने के ड्यूटी ऑफिसर रामराज ने बताया कि मेवाती होटल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार बच्ची समेत चार लोग हादसे का शिकार हो गए। घटनाक्रम के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें