फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: डंपर चोरी की रिपोर्ट निकली झूठी, मालिक ने खुद छिपाया था वाहन, सीसीटीवी ने खोला राज

Thu, 13 Aug 2026 04:38 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिस डंपर की चोरी की शिकायत लेकर मालिक पुलिस के पास पहुंचा था, वह चोरी हुआ ही नहीं था। कोलवा थाना पुलिस की जांच में डंपर कालोता टीबा के पास मिल गया और झूठी रिपोर्ट की पूरी कहानी सामने आ गई।
विज्ञापन
दोसा कोलवा थाने में खड़ा डंपर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की कोलवा थाना पुलिस ने 3 अगस्त को दर्ज हुए डंपर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए डंपर बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि डंपर चोरी नहीं हुआ था, बल्कि परिवादी ने ही उसे छिपाकर चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अब परिवादी के खिलाफ झूठी सूचना देने और जांच को गुमराह करने के मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


CCTV फुटेज से खुला मामला
परिवादी राजेंद्र पुत्र बन्ना राम, निवासी खुटला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रात के समय सुमेल कलां से उसका डंपर चोरी हो गया। शिकायत के बाद थानाधिकारी मनोहर लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान चोरी बताए गए डंपर के घटनास्थल से निकलने के कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले। साहुपाड़ा के पास एक डंपर दिखाई दिया लेकिन परिवादी ने उसे अपना डंपर होने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पीचूपाड़ा टोल, सिकंदरा टोल और आसपास के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की लेकिन चोरी हुए डंपर की आवाजाही का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur Murder Case: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए गंगासहाय की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

सख्ती से पूछताछ के बाद मिली लोकेशन
सीसीटीवी जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस ने परिवादी से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक डंपर दौसा-कुंडाल रोड पर कालोता टीबा के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त कर लिया। इसके बाद इंजन नंबर और चेसिस नंबर का मिलान किया गया। जांच में पुष्टि हुई कि यह वही डंपर है, जिसकी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि परिवादी ने घटना से पहले ही डंपर को छिपा दिया था और बाद में उसकी चोरी होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने डंपर को थाने में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है। अब झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में परिवादी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। थानाधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि मामले का खुलासा मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को झूठी सूचना देकर जांच को गुमराह करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें