फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों का तांडव, टोल कंपनी के अधिकारियों पर किया हमला, सात घायल

Sat, 11 Oct 2025 09:43 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

घटना के बाद अफरातफरी मच गई और पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टोल कंपनी में बदलाव और पुरानी कंपनी के कर्मचारियों को काम पर लगाने के विवाद के चलते यह हमला हुआ।
विज्ञापन
दौसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर घायल टोल कर्मी टूटी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के भांडारेज टोल प्लाजा पर शुक्रवार को घटित हुई हिंसक घटना ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को हिला दिया। एक्सप्रेसवे टोल कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर स्थानीय बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने टोलकर्मियों-अधिकारियों पर लाठी-डंडे और सरियों से हमला किया। मारपीट में टोल कंपनी के सात अधिकारी और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के भांडारेज टोल पर बदमाशों ने शुक्रवार को जमकर उत्पात मचाया, जिससे टोल कम और अखाड़ा ज्यादा बनता नजर आया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

सदर थाना पुलिस के अनुसार यह हमला टोल कंपनी में बदलाव के बाद पुरानी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को टोल पर काम पे लगाने का विवाद का परिणाम माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायल कर्मचारियों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। घायल कर्मचारियों में कंपनी के प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन




पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश में टीमें रवाना कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और अलग-अलग टीमों का गठन कर हमलावरों की खोज शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान लिए गए हैं। इस मामले ने एक्सप्रेसवे और टोल संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि टोल प्लाजा पर सुरक्षा के कोई माकूम इंतजाम नहीं हैं। पुलिस टोल पर सुरक्षा के लिए गशत कर निगरानी रखे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन


भय के साये में टोलकर्मी और अधिकारी
अचानक हुए हमले के बाद टोल पर अफरातफरी मच गईं टोल कर्मियों व अधिकारियों ने इधर उधर दुबककर जान बचाई। घटना के बाद टोल पर भय का माहौल बना हुआ है। टोलकर्मी और अधिकारी इतने भयभीत हैं कि अनहोनी की आशंका के चलते कोई भी कुछ कहने को बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
स्थानीय लोग भी इस घटना से चिंतित हैं। उनका कहना है कि यह घटना टोल प्लाजा पर आम जनता और कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डालती है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घायल कर्मचारियों का इलाज चल रहा है और घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर आने वाले यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें