फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में सात दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Mon, 03 Jun 2024 02:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिले के बैजूपाड़ा में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर सामाजिक संगठनों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर इनाम भी घोषित किया है और पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बावजूद अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
नेहा चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में बैजूपाड़ा थाना इलाके में बीते दिनों हुए नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस पर आरोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन पर इनाम भी घोषित कर दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


उधर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर रविवार को ब्राह्मण समाज बांदीकुई ने श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम बांदीकुई तहसीलदार धर्मेन्द्र मीणा को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी ने बताया कि विगत 25 मई को उपखंड के बैजूपाड़ा में समाज की नाबालिग बच्ची के साथ कुछ नामजद आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था लेकिन मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी खुले में घूम रहे हैं और पीड़िता सहित उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है और 7 दिनों के अंदर गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें