फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : भाजपा नेता गोवर्धनलाल बढेरा के निधन पर दौसा पहुंचे चतुर्वेदी, कहा- राज्य में 25 सीटें जीत रही है BJP

Sun, 02 Jun 2024 10:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी ने एग्जिट पोल के रिजल्ट को लेकर कहा कि ये अनुमान धरातल की सचाई है। भाजपा देश में 400 और राजस्थान में 25 सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ 48 घंटे और हैं फिर सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। चतुर्वेदी आज भाजपा वरिष्ठ नेता पितामह गोवर्धनलाल बढेरा के निधन के बाद परिवार को सांत्वना देने दौसा पहुंचे थे। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी ने आज दौसा में कहा कि हम पूरे देश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि एग्जिट पोल के रिजल्ट धरातल की सचाई हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद राहुल गांधी विदेश चले जाएंगे और अपनी हार का ठीकरा ईवीएम के सिर फोड़ेंगे।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफा के सवाल पर चतुर्वेदी ने कहा कि जब हम राजस्थान में 25 की 25 सीट जीत रहे हैं तो फिर इस्तीफे का सवाल ही कहां रह गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामूहिक जिम्मेदारी देती है, जिसके चलते हार और जीत की जिम्मेदारी पार्टी की सामूहिक होती है, किसी एक व्यक्ति विशेष की नहीं।

अरुण चतुर्वेदी आज दौसा में पितामह गोवर्धनलाल बढेरा के निधन के बाद शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस मौके पर बढेरा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बढेरा ने जनसंघ के समय से भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में काम किया था, आज वो इस दुनिया में नहीं हैं, भगवान उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें