जैसे-जैसे कलयुग बढ़ने लगा है, लोगों के पास समय नहीं होने के साथ एक दूसरे की मदद करने के भाव भी कम होने लगे हैं। लेकिन कुछ लोग आज भी दुनिया में ऐसे हैं, जो लोगों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। समाजसेवी शुभम झालानी दौसा जिले के वह शख्स हैं, जिन्होंने 12 मई को एक्सप्रेस हाइवे पर हुए सड़क हादसे में लोगों की जान बचाने का काम किया था। वैसे तो समाजसेवी झालानी हमेशा सड़क दुघर्टना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और पुलिस के सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं।
राजस्थान पुलिस के आईजी अनिल टांक ने शुभम झालानी को राजधानी जयपुर में राजस्थान पुलिस का एक मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दौसा के बांदीकुई थाने इलाके में 12 मई 2024 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। इसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। एंबुलेंस न आने पर घायलों को अपनी निजी कार से अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया था।
वहीं, पिछले दिनों दौसा के बांदीकुई थाना इलाके में आभानेरी के नजदीक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी और अन्य छह लोग जख्मी हो गए थे। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और अपने परिजन का क्रिया-कर्म करने हरिद्वार जा रहे थे।