फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आज तो बच गया, पर अगली बार नहीं बचेगा’: ट्रेलर से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप; परिजनों ने जाम किया हाईवे

Fri, 31 Oct 2025 06:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा जिले में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार राधेश्याम गुर्जर की मौत के बाद ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और डीएसपी चारुल गुप्ता की समझाइश के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ, ट्रेलर चालक फरार है।
 
विज्ञापन
हाईवे जाम खुलवाने पुलिस जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचीं डीएसपी चारुल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। भीड़ ने इसे हादसा न मानते हुए हत्या का मामला बताया और नेशनल हाईवे-11 पर जाम लगा दिया। मृतक की पहचान खारीवाड़ा निवासी राधेश्याम गुर्जर के रूप में हुई है। हादसा सलेमपुरा रेस्ट एरिया के पास हुआ बताया गया है।

विज्ञापन

 
परिजनों ने लगाया जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप
मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि यह साधारण सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि रंजिश के चलते की गई सुनियोजित हत्या है। राधेश्याम के भाई ने गांव के ही रामजीलाल गुर्जर और उसके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने उनके पीछे गाड़ी लगाई थी और धमकी दी थी कि आज तो बच गया, लेकिन अगली बार नहीं बचेगा। परिजनों का कहना है कि उसी धमकी के बाद आज राधेश्याम को जान से मार दिया गया। परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
हाईवे जाम से घंटों रुका यातायात, मची अफरातफरी
ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और नेशनल हाईवे 11 को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति को काबू में करने के लिए राहुवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने जाम खोलने से इनकार कर दिया। वाहन चालकों और राहगीरों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Anta By Election: उपचुनाव मैदान में 15 प्रत्याशी, पर असली मुकाबला त्रिकोणीय! मोरपाल, भाया और मीणा पर सबकी नजर
 
डीएसपी चारुल गुप्ता ने संभाला मोर्चा
स्थिति बिगड़ती देख डीएसपी नांगल राजावतान चारुल गुप्ता मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। कई घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद परिजन शव उठाने के लिए तैयार हुए और जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दौसा भिजवाया। डीएसपी गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की आगे जांच की जाएगी।
विज्ञापन

 
ट्रेलर चालक फरार, जांच जारी
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना थी या साजिश।

यह भी पढ़ें- Ajmer: RPSC ने जारी किए साक्षात्कार, मॉडल उत्तरकुंजी और परीक्षा कार्यक्रम; अभ्यर्थियों के लिए अहम दिशानिर्देश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें