फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: भांजे की हत्या में गिरफ्तार मामा ने लॉकअप में की आत्महत्या; मामी से अवैध संबंध के चलते की थी हत्या

Thu, 18 Apr 2024 07:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले के लालसोट थाने के एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करते हुए रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। एक मामा ने अपने ही भांजे की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
लॉकअप में आरोपी ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथनी के अनुसार कलयुग में रिश्तों की गरिमाएं अब खत्म होती दिख रही हैं। ताजा मामला दौसा जिले के लालसोट का है। यहां एक मामा ने अपने ही भांजे को मौत के घाट इसलिए उतार दिया क्योंकि भांजे के मामी के साथ अवैध संबंध का उसको पता चल गया था। हत्या के बाद मामा ने लाश को मोरल नदी में बहा दिया।

विज्ञापन


लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया 16 अप्रैल शाम को लालसोट के तलाव गांव निवासी कुंजीलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई लोकेश मीणा 11 अप्रैल से लापता है। लोकेश गुजरात के अंकेश्वर में अपने मामा मनोज मीणा निवासी महाराजपुरा, लालसोट के साथ काम करता है। 10 अप्रैल को उसने अपने घर फोन करके बताया कि वह लालसोट आ रहा है और ट्रेन में बैठ गया है। मगर वह घर नहीं पहुंचा। रिपोर्ट में कुंजीलाल ने अपने मामा मनोज मीणा पर शक जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनोज को पकड़ लिया। पूछताछ हुई तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।

लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि मनोज मीणा को भांजे लोकेश मीणा की हत्या के आरोप में  पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि मनोज की पत्नी का भांजे लोकेश के साथ अवैध संबंध थे। मनोज को इसका पता चला तो उसने 11 अप्रैल को अपने साले के साथ मिलकर लोकेश की हत्या कर दी। हत्या के बाद मोरल नदी में शव बहाकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


अब पुलिस ने भांजे के कत्ल के आरोपी मामा को पकड़ा है। लालसोट पुलिस थाने स्थित जेल में बंद किया गया। रात सोने के लिए उसे बिस्तर दिए गए। आरोपी ओढ़ने वाली चादर से फंदा बनाकर रात को लगभग सवा बजे जेल की सलाखों पर लटक गया। 

उधर, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कारवा कर निष्पक्ष जांच के लिए वीडियोग्राफी भी करवाई है। उक्त कार्रवाई के समय परिजन भी मौजूद रहेंगे। न्यायिक जांच के लिए दौसा ACJM-II गजराज सिंह, एफएसएल, एमआईयू टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए, और घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें