राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर कलाखोह गांव के नजदीक जयपुर-आगरा हाइवे पर बाइक के यू टर्न लेने से पीछे से आ रही कार ने उसे बचाने के लिए ब्रेक मारा और टायर फटने से कार बाइक में जा घुसी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जयपुर-आगरा हाइवे पर कलाखोह गांव के मोड़ पर बाइक सवार के यू टर्न ने उसकी जान ले ली। यू टर्न करने के कारण बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रही कार का टायर फटने से कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार की कुचलकर मौत हो गई ।
विज्ञापन
दौसा सदर थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि मोटर साइकिल सवार ने यू टर्न लिया तो पीछे से आ रही कार ने मोटर साइकिल सवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, जिसके चलते कार का टायर फट गया और कार ने मोटर साइकिल सवार को कुचल दिया। अज्ञात मोटर साइकिल सवार को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।