फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: भयंकर गर्मी में बत्ती गुल होने से मचा हाहाकार, ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर में लगी आग

Tue, 28 May 2024 11:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

भीषण गर्मी के कारण बढ़ रही बिजली की खपत के चलते लोड बढ़ने के कारण दौसा में तुंगा जीएसएस के करंट ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से कल रात करीब एक घंटे तक पूरे इलाके की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय पूरा राजस्थान हीट वेव की चपेट में है। ऐसे में कूलर, पंखे और एसी के कारण बढ़ती बिजली की खपत से पॉवर हाउस पर लोड आने के कारण फाल्ट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कल रात ऐसे ही तु्ंगा जीएसएस में फाल्ट आने पर पूरे इलाके में बिजली चली गई। भीषण गर्मी से परेशान लोग एक घंटे जेवीवीएनएल के ऑफिस में फोन लगाते रहे कि बिजली कटौती क्यों हुई।

विज्ञापन


जेवीवीएनएल दौसा के एक्सईएन रूपसिंह मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात तुंगा जीएसएस की दौसा में लगी सिटी में ब्लास्ट होने के कारण यहां से सप्लाई होने वाली तमाम जीएसएस सहित दौसा 220 पॉवर हाउस पर भी 1 घंटे तक बिजली बंद रही, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सप्लाई रिस्टोर की गई ।

उन्होंने कहा कि 132 केवी तुंगा जीएसएस की दौसा में लगी सीटी में ओवरलोड के चलते ब्लास्ट हो गया, जिसका असर दौसा 220 केवी स्टेशन पर भी पड़ा और इलाके की लाइट बंद हो गई। 1 घंटे तक आग बुझाने की मशक्कत के बाद सप्लाई रिस्टोर की जा सकी।

विज्ञापन

क्या होती है सीटी 

सीटी मतलब करंट ट्रांसफॉर्मर को लगाने का उद्देश्य जीएसएस पर जाने वाली सप्लाई की सुरक्षा करना होता है। ओवरलोड होने के समय सीटी या तो ट्रिप हो जाती है या फिर ब्लास्ट हो जाती है। दौसा में तुंगा के लिए जाने वाली जीएसएस सप्लाई की सीटी पुरानी हो चुकी थी, उस पर ओवरलोड और हीटिंग बढ़ने के कारण ब्लास्ट हुआ और आग लग गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें