फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News : पटवारी ने खातेदारी भूमि के आगे खाई खोदकर रास्ता बंद किया, किसानों ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 13 Jan 2025 10:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को ताक पर रखते हुए सरकारी कर्मचारी न सिर्फ लोगों से अंदरखाने वसूली करने में लगे हुए हैं बल्कि इरादों में असफल होने पर खेतों में आने-जाने का रास्ता बंद करने से भी नहीं चूक रहे हैं।  
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बाणे का बरखेड़ा ग्राम पंचायत में सरकारी सिस्टम की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत बड़ी बैरावास के पटवारी जगदीश जाट पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि पटवारी ने उनकी खातेदारी भूमि के सामने जेसीबी से गहरी खाई खुदवा दी, जिससे खेतों में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि चारागाह भूमि में से होकर खेतों में जाने का उनका अस्थाई रास्ता था लेकिन पटवारी ने उस रास्ते के आगे गहरी खाई खुदवा दी, जिससे उनकी आवाजाही रुक गई। किसानों का आरोप है कि पटवारी हर काम के लिए नाजायज वसूली की मांग करता है। पहले भी पटवारी ने मासिक वसूली के लिए धमकी दी थी और जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो खाई खुदवा दी। अब किसान खेतों में जाने के लिए परेशान हो रहे हैं।

पटवारी की इस कार्रवाई से परेशान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी जमाबंदी देने और नामांतरण जैसे कामों के लिए भी परेशान करता है।
विज्ञापन


इस मामले में पटवारी जगदीश जाट से संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि नायब तहसीलदार सुरेंद्र आर्य ने कहा कि अगर खाई खुदाई अतिक्रमण हटाने के लिए की गई है, तो यह अलग बात है। लेकिन यदि ऐसा बिना किसी वैध कारण के किया गया है, तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो वे आगे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें