फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: दौसा में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ओवरस्पीड कार; गले में शीशा धंसने से एक की हुई मौत

Sat, 25 May 2024 11:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

तेज रफ्तार में दौसा से लालसोट की तरफ जा रही कार टिटोली टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा की तरफ से लालसोट जा रही तेज रफ्तार कार के टिटोली टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण फ्रंट सीट पर बैठे रामधन मीना, निवासी गोपालपुरा की कार के शीशे से गला कटने के कारण मौत हो गई। हादसा दौसा जिले के नांगल राजावतान इलाके के कोथून-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर हुआ पुलिस ने बताया कि हो सकता है ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हादसे के अनुसार गाड़ी आते ही टोल पर बने डिवाइडर जा घुसी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव का काम शुरू किया और दोनों कार सवारों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कार के शीशे से गला कटने के कारण एक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, वहीं गंभीर घायल का जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें