जल जीवन मिशन में घोटाले पर मंत्री एक्शन में आए गए, जिसके चलते जलदाय विभाग के पांच अधिकारियों पर गाज गिरी। मौके पर जांच कर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निलंबित कर दिया। मामला दौसा जिले के महवा विधानसभा का है, जहां जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पहुंचे थे।
राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री सोमवार को दौसा जिले के महवा में एक कार्यक्रम में पहुंचे। जल जीवन मिशन योजना में महवा उपखंड की शिकायत पिछले लंबे समय से मिल रही थी और ED भी दौसा में जल जीवन मिशन के तहत हुए घोटाले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अब अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। तब खुद पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विभाग की टीम को साथ लेकर महवा क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के कार्यों का निरीक्षण किए तो घटिया गुणवत्ता वाली पाइप लाइन और घटिया मोटर पंप मिले। ऐसे में मंत्री चौधरी एक्शन में नजर आए। मंत्री महवा ईसरदा पेयजल योजना का शिलान्यास करने के लिए आए थे। मंत्री चौधरी ने एक्सईएन सिद्धार्थ मीणा, एक्सईएन हेमन्त मीना, AEN नानग राम बैरवा, JEN दारा सिंह मीणा और JEN महाराज सिंह गुर्जर को निलंबित किया।