फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों की शराब पार्टी, बेटी का इलाज करवाने पहुंची महिला से गाली-गलौज

Sat, 13 Sep 2025 11:17 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

पचवारा उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों की शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में बेटी का इलाज कराने पहुंची महिला के साथ इन्होंने मारपीट और गाली-गलौज भी की।
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों की शराब पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों की शराब पार्टी का मामला सामने आया है। यह पार्टी अस्पताल के पास स्थित डॉक्टर आवास में चल रही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामगढ़ पचवारा निवासी पिंकी कामदार शुक्रवार को अपनी बेटी का इलाज कराने अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर वह पास स्थित डॉक्टर आवास पहुंची। वहां अचानक उसे देखकर पार्टी कर रहे डॉक्टर भड़क गए और महिला से गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान डॉक्टर अंकित मीणा और डॉक्टर लखन मीणा मौजूद थे।

इलाज के लिए आई महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। इसके बाद महिला ने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस व प्रशासन को भी जानकारी दी और शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: फर्जी खातों से 10 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, आईडीएफसी बैंक का पूर्व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

घटना की सूचना पर उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. पवन जैन, थानाधिकारी मदनलाल मीणा और उपप्रधान सहित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल को डॉक्टरों ने शराबखाना बना दिया है। उन्होंने मौके पर रखी शराब की बोतलें और पका मांस अधिकारियों को दिखाया और आरोपियों का मेडिकल कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचे विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों ने डॉक्टरों के नशे की हालत में होने के बावजूद उनका मेडिकल नहीं कराया। फिलहाल अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें