फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: पैतृक गांव में सूबेदार रामवीर सिंह गुर्जर का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन; हवाई फायर कर दी गई सलामी

Fri, 26 Apr 2024 08:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

पंजाब के नांभा पटियाला में 77 आर्म्ड रेजीमेंट में नायक सूबेदार के पद पर तैनात रामवीर सिंह गुर्जर उम्र 31 साल की हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
विज्ञापन
सूबेदार रामवीर सिंह गुर्जर को दी गई अंतिम विदाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के नांभा पटियाला में 77 आर्म्ड रेजीमेंट में तैनात रामवीर गुर्जर का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। दौसा जिले के महवा उपखंड क्षेत्र के सलेमपुर थाना गांव निवासी शहीद रामवीर गुर्जर को उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गई। 31 वर्षीय रामवीर गुर्जर नायक सूबेदार के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ उनकी देह को पंचतत्व में विलीन किया गया।

विज्ञापन


सलेमपुर थाना निवासी रामवीर गुर्जर जो पटियाला में सेवा में कार्यरत थे। उनको को श्वास लेने में परेशानी आने पर सेना के साथी अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। इसकी सूचना उनके परजनों को की गई। सूचना मिलते ही परिजन सलेमपुर से पंजाब के नांभा शहर रवाना हो गए। 

रामवीर सिंह गुर्जर की पार्थिव देह को सेना के ट्रक से तिरंगे में लपेटकर सलेमपुर गांव लाया गया। पेट्रोल पंप से रामवीर की पार्थिव देव को शहीद रामवीर सिंह अमर रहे के जयकारों के साथ बाइक रैली के रूप में घर और अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाया गया। शहीद रामवीर सिंह 21 दिसंबर 2010 को अलवर में 77 आर्म्ड रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रधान ने महुवा उपखंड मुख्यालय उप तहसील मुख्यालय खेड़ला बुजुर्ग में स्मारक बनाने की घोषणा की। मौके पर ही जिला कलेक्टर दौसा को पत्र लिखकर राम सिंह की याद में स्मारक बनाने के लिए जमीन देने की लिए पत्र लिखा।

उधर, रामवीर सिंह गुर्जर के पुत्र विष्णु गुर्जर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। वहां मौजूद सेना के जवानों ने हवाई फायर कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद को सशस्त्र सलामी दी गई। नायक सूबेदार शहीद रामवीर सिंह गुर्जर के एक बेटा और दो बेटी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें