फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : बेकाबू जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने दौसा-पापड़दा मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 03 Aug 2024 08:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिले के पापड़दा में कल एक बेकाबू जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक पापड़दा-दौसा रोड पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल पापड़दा के बिगास गांव रोड पर फाइनेंस कर्मचारियों की एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और जीप लेकर भाग गए।  हादसे में युवक की मौत होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पापड़दा-दौसा रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि सड़क हादसे के जिम्मेदार फाइनेंसकर्मियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर समझाइश के बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन


डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया ने कि मृतक युवक काली खाड़ का रहने वाला था। इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि इस सड़क दुर्घटना का रूप देकर मारा गया है। मृतक जितेश मीना घर से दवाई लेने के लिए दौसा जा रहा था, इस दौरान पापड़दा के बिगास गांव में पीछे से आ रही फाइनेंसकर्मियों की बेकाबू जीप ने जितेश को टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गया और कुचला गया। फाइनेंसकर्मी जीप को लेकर मौके से फरार हो गए हैं, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें