फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: बसवा में श्मशान भूमि पर दबंग का अतिक्रमण, अंतिम संस्कार के लिए कई घंटे तक शव लेकर बैठे रहे परिजन

Thu, 30 May 2024 03:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान में दौसा जिले के बसवा में तपती धूप के बीच मृतक का शव लेकर परिजन छह घंटे से अधिक तक बैठे रहे। बताया जा रहा है कि श्मशान भूमि पर किसी दबंग व्यक्ति का अतिक्रमण है।
विज्ञापन
श्मशान भूमि पर दबंग का अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं इंसान को करने के बाद तो शांति मिल जाती है। लेकिन यहां शांति तो छोड़िए एक मृतक शरीर को मुखाग्नि तक नसीब नहीं हो पा रही। श्मशान में डेड बॉडी को साथ रखकर परिजन मौके पर ही धरने पर बैठ गए। परिजनों की माने तो श्मशान घाट को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है। उधर, मृतका के परिजनों की माने तो श्मशान घाट पर दबंग का कब्जा है, जिसके चलते मृतका को नहीं जलाने दिया जा रहा। मामला गुरुवार सुबह का है, जब श्मशान घाट की जगह लेकर परिजन धरने बैठ गए।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद ग्रामीणों का आरोप है कि ईंट-भट्ठा मालिक ने श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा कर श्मशान की भूमि को खुर्द कर दिया। इसके चलते मृतक महिला भौंरी देवी के परिजन और ग्रामवासी श्मशान घाट में डेड बॉडी के साथ बैठे रहे। इधर, सूचना के बाद बसवा तहसीलदार अनु शर्मा और थाना अधिकारी सचिन शर्मा पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाइश के बाद लौट गए।

बताया जा रहा है कि इतना बड़ा मामला होने के बाद भी एसडीएम मौके पर नहीं पहुचने से ग्रामीणों में गुस्सा है। इससे ऊपर ये कि एसडीएम ने दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाया है। भौंरी देवी की बुधवार शाम चार बजे मौत हो गई थी। लेकिन परिजनों के नहीं होने से दाह संस्कार आज होना है। लेकिन श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण का मामला होने की वजह से अभी तक भंवरी देवी को मुखाग्नि नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें