फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: डीएपी खाद की भारी किल्लत, किसानों को एक कट्टे के लिए खड़ा रहना पड़ा तेज धूप में

Wed, 24 Sep 2025 10:42 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

डीएपी खाद की कमी के कारण किसानों को एक कट्टे के लिए घंटों तेज धूप में लाइन में खड़ा रहना पड़ा। वितरण सीमित होने के कारण मारामारी और भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
डीएपी खाद लेने के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसों की बुवाई के बीच किसानों को डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। क्रय विक्रय सहकारी समिति में डीएपी के वितरण के लिए सुबह से ही किसान महिला और पुरुष लंबी लाइन में खड़े नजर आए। एक कट्टे के लिए किसानों में मारामारी देखने को मिली और लोग तेज धूप में पसीने-पसीने होकर रुमाल से बचाव करते रहे।

दोपहर तक भीड़ के बेकाबू होने के कारण पुलिस की मौजूदगी में डीएपी का वितरण शुरू किया गया। वहीं, क्रय विक्रय सहकारी समिति में मांग का केवल चौथाई भाग ही उपलब्ध हुआ है। किसानों का कहना है कि उनकी बुवाई समय पर प्रभावित हो रही है, क्योंकि खाद नहीं मिलने से बुवाई रुक गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: रविंद्र भाटी ने बीकानेर में कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वोट चोरी अभियान केवल राजनीतिक मुद्दा

किसानों ने प्रशासन पर समय पर खाद उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सरकार समय पर सप्लाई का दावा तो करती है, लेकिन वास्तविकता में ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से पर्याप्त डीएपी खाद मंगवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें