फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: अवैध हथियारों के साथ पांच युवक गिरफ्तार, कार में छिपाकर लाए थे; MP-हरियाणा का क्या कनेक्शन?

Mon, 22 Sep 2025 09:53 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan Crime: दौसा में पांच युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार युवक एमपी से हथियार खरीदकर लाए थे और हरियाणा जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अवैध हथियारों और कार के साथ गिरप्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के नांगल राजावतान थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए, साथ ही उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान हिसार जिले के उगलाव निवासी विपिन जाट, सचिन जाट और दीपक जाट, रोहतक के कमला नगर निवासी ध्रुव पटवा और रोहित जाट के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रोहित जाट के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

 
नाकाबंदी में पकड़ी गई हरियाणा नंबर की कार
थाना पुलिस के एसआई समंदर सिंह ने जानकारी दी कि थाने के कांस्टेबल रामवतार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक हरियाणा नंबर की कार प्यारीवास की ओर जा रही है, जिसमें बदमाश पिस्टल लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने यू-टर्न लेने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। जांच के दौरान कार के डैशबोर्ड और सीट के नीचे दो पिस्तौल छिपाकर रखी हुई मिलीं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: मोदी सरकार पर बरसे पूर्व CM गहलोत, GST, कन्हैयालाल हत्याकांड व वोट चोरी पर उठाए गंभीर सवाल
विज्ञापन

 
एमपी से खरीदे थे हथियार, पारिवारिक रंजिश का मामला
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पारिवारिक रंजिश के चलते मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर हरियाणा ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामद हथियार और कार को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी हुसैन अली ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किन लोगों से हथियार खरीदकर लाए थे और उनका प्रयोग कहां करने की योजना थी।
विज्ञापन

 
दौसा पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध हथियार या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता जूली का सरकार पर हमला, कहा- भ्रष्टाचार और अपराध से जनता त्रस्त, माफिया हावी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें