दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आभानेरी गांव के पास मंगलवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार दिल्ली से जयपुर जा रही थी और इसमें दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि आग लगते ही दोनों यात्री सुरक्षित कार से बाहर निकल गए।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। यह हादसा आभानेरी गांव के पास पुलिया पर हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
बांदीकुई थाने के हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद ने बताया कि शाम करीब 6 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। कार दिल्ली से जयपुर जा रही थी और इसमें दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि आग लगते ही दोनों यात्री कार से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई। आग लगने के कारण एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक यातायात रोकना पड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद ने बताया कि कार पेट्रोल से चलने वाली थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।