फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर-सिकंदरा हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ईको ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूमों की मौत, मां गंभीर

Wed, 12 Aug 2026 09:19 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करवाने निकला परिवार रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ईको कार की टक्कर से पिता और दो बेटों की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदीकुई थाना क्षेत्र के अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में पिता और उसके दो बेटों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने मौके पर पिता और दोनों बेटों के शव देखे तो वे बेसुध हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह परिजनों को संभाला।

विज्ञापन


बांदीकुई थाने के एएसआई हुकुम सिंह ने बताया कि अगावली निवासी मुकेश बैरवा (35) अपनी पत्नी सीता देवी (30) और दो बेटों दिलखुश (9) व ट्रिपुल (6) के साथ बाइक से अपने बड़े बेटे दिलखुश के आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करवाने के लिए बांदीकुई जा रहा था। इसी दौरान अलवर-सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में मुकेश बैरवा, उसके बेटे दिलखुश और ट्रिपुल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सीतादेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर से ईको कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: Ajmer: होटल के कमरे में सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा; लाखों रुपये बरामद
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बांदीकुई उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुकेश और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। गंभीर रूप से घायल सीता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ईको कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर विधायक भागचंद टांकड़ा भी अस्पताल पहुंचे और घायल सीता देवी की कुशलक्षेम जानी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की पहचान एवं तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें