फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: गौ तस्करी के मामले में चली गोली, एक तस्कर घायल, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 20 Feb 2024 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: गौतस्कर और पुलिस में सिकंदरा टोल प्लाजा के समीप हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों सहित एक बाल अपचारी को दबोचा लिया। 

विज्ञापन
गौ तस्करी के मामले चली गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और गौतस्करों के बीच फायरिंग होने की खबर का मामला सामने आया है। सिकंदरा पुलिस ने गौतस्करी के मामले में एक बाल अपचारी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर दौसा की सिकंदरा थाना पुलिस ने गौवंश से भरे ट्रक को जब्त किया है। ट्रक नंबर HR 74 A4654 से करीब 8 गौवंशों को मुक्त कराया गया।

विज्ञापन


सिकंदरा थानाधिकारी के पद पर तैनात डिप्टी एसपी मनोहर लाल मीणा ने बताया कि घटना सिकंदरा टोल प्लाजा के पास की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गौतस्करों के पास अवैध  हथियार 315 देशी कट्टा सहित 20 लीटर अवैध हथकढ़ शराब भी बरामद की है। बता दें कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिकंदरा थाना इलाके में गौवंश तस्करी होने वाली है, ऐसे में सिकंदरा थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सिकंदरा टोल के समीप नाकाबंदी शुरू कर दी।

बदमाशों की घेराबंदी की
जिसके बाद गौवंश से भरे ट्रक को आता देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन शातिर चालक ट्रक को भगाने लगा और गौ तस्करों के ट्रक ने भाग निकलने के चक्कर में टोल से गुजर रहे कई वाहनों को भी ठोक दिया। सिकंदरा थाना अधिकारी मनोहर लाल मीणा के नेतृत्व में सिकंदरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों की घेराबंदी की।

विज्ञापन


दो तस्करों को दबोचा
बता दें कि जब इन तस्करों ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखा तो पुलिस पर लगातार फायरिंग शुरू कर दी। जिसका सिकंदरा थाना पुलिस के जवानों ने भी जवाब दिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली एक तस्कर को लगी, जिससे वह बदमाश घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही दो तस्करों को दबोच लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें