फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: नाबालिग साली को लेकर जीजा फरार, इलाज के बहाने अस्पताल ले गया फिर कर दिया कांड, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 02 Feb 2026 04:30 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

महवा थाना क्षेत्र में एक जीजा के अपनी नाबालिग बेटी को लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
नाबालिग साली को लेकर फरार हुआ जीजा, महवा थाने में मामला दर्ज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के महवा थाना क्षेत्र में एक ससुर ने अपने ही दामाद के खिलाफ नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि दामाद इलाज के बहाने उसकी 14 वर्षीय बेटी को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 3 जनवरी को उसका दामाद अपनी पत्नी (बड़ी बेटी), दो बच्चों और नाबालिग बेटी को अस्पताल में इलाज कराने के बहाने ले गया था। अस्पताल पहुंचने पर दामाद ने अपनी पत्नी और बच्चों को बाथरूम में बंद कर दिया और नाबालिग बेटी को साथ लेकर फरार हो गया।

पीड़ित के अनुसार अस्पताल में शोर सुनकर वहां मौजूद मरीजों ने बाथरूम का दरवाजा खुलवाया, तब उसकी पत्नी और बच्चे बाहर आए। बाहर निकलने पर न तो पति मिला और न ही छोटी बहन। इसके बाद बड़ी बेटी अपने पिता के कार्यस्थल पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन दामाद और नाबालिग बेटी का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: तस्करों की कारस्तानी, मिर्च के अंदर छिपा नशा! मथानिया की हरी मिर्च बनी तस्करी का नया जरिया

पिता ने बताया कि करीब एक महीने तक बेटी और दामाद की तलाश करने के बाद शनिवार को महवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि घटना मंडावर क्षेत्र की होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में शाम को अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


महवा थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि नाबालिग की उम्र से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण शुरुआत में कुछ दिक्कत आई थी। वहीं महवा डीएसपी मनोहरलाल मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी दामाद की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही नाबालिग को बरामद कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें