फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दौसा में लापता 12वीं की छात्रा का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 26 Apr 2026 09:30 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा के चांदावास गांव में लापता 12वीं की छात्रा कोमल का शव घर से 400 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मौत के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा थाना इलाके के चांदावास गांव में 12वीं की छात्रा का शव घर से 400 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। बीती शाम से लापता छात्रा का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

 
मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई है। उसका शव घर से करीब 400 मीटर दूर एक आड़ू के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है।
 
देर शाम से लापता थी छात्रा
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, कोमल बीती देर शाम से अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोग पूरी रात उसे आसपास और जान-पहचान वालों के यहां तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह जब ग्रामीणों ने घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से शव लटका देखा, तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद मृतका के शव को रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल भेजा गया, जहां फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

पढ़ें- Banswara News: पीट-पीट कर ली गई थी BAP नेता के भाई की जान, प्रेमिका और उसके पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
 
मौत के कारणों की जांच जारी
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और गहन जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

 
गांव में शोक का माहौल
घटना के बाद चांदावास गांव में गहरा शोक है। छात्रा की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं और ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पूरे मामले पर अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें