फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: 'SI भर्ती परीक्षा में पुराने अभ्यर्थियों को मिले दोबारा मौका', कृषि मंत्री के पूर्व सरकार पर गंभीर आरोप

Sun, 10 May 2026 01:34 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने एसआई भर्ती परीक्षा में पुराने अभ्यर्थियों को ही मौका देने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भर्ती घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तथा मानपुरिया गांव में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में मीडिया से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने आरपीएससी द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा दोबारा कराने के सवाल पर कहा कि उस समय परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को ही दोबारा मौका मिलना चाहिए और परीक्षा में वही शामिल हों। उन्होंने कहा कि ये अभ्यर्थी पिछले डेढ़ साल से न्याय की मांग कर रहे थे। ऐसे में यदि दूसरे अभ्यर्थियों को तत्काल आवेदन कर परीक्षा में शामिल होने दिया जाता है तो यह अन्यायपूर्ण कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 
विपक्ष में रहते युवाओं के मुद्दों को उठाने का दावा
कृषि मंत्री ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए उनकी पार्टी ने युवाओं के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया था और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में हुए कथित घोटाले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर उन्होंने तीन दिन तक अशोक नगर थाने के बाहर धरना दिया था, लेकिन इसके उलट उन्हें ही गिरफ्तार कर चाकसू ले जाया गया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने जिन भी मामलों को उठाया और जिन मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन किया, उनमें उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। वीरांगना मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान उनके कपड़े फाड़कर उन्हें बेइज्जत किया गया, जबकि उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के सामने पूरे प्रमाणों के साथ अपनी बात रखी थी। मंत्री ने कहा कि यदि उस समय उनकी बात मान ली जाती तो आज यह स्थिति नहीं बनती।
विज्ञापन

 
गहलोत के आरोपों को बताया गलत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि उन्होंने पहले भी प्रमाणों के साथ कहा था कि 20 हजार करोड़ रुपये के टेंडरों में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने 900 करोड़ रुपये के टेंडरों में घपलों के प्रमाण देने का भी दावा किया।
 
मंत्री ने कहा कि यदि सुबोध अग्रवाल आरोपी हैं तो तत्कालीन मंत्री महेश जोशी भी दोषी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में गहलोत द्वारा इसे द्वेषतापूर्ण कार्रवाई बताना पूरी तरह गलत है।
 
भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक का मुद्दा उठाया
कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भर्ती परीक्षाओं के 18 में से 17 पेपर लीक होने के साक्ष्य उन्होंने मीडिया के सामने रखे थे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस संबंध में आग्रह भी किया गया, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया।

पढ़ें- Barmer: लोक अदालत में हुआ चमत्कार! 3.50 लाख का कर्ज घटकर हुआ 1.20 लाख; जज के सामने रो पड़ा बुजुर्ग किसान
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कार्रवाई करते हुए 67 एसआई को जेल भेजा है और दो आरपीएससी सदस्य भी जेल में हैं। इसके अलावा जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी के जेल में होने का भी उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि जिन्होंने प्रदेश को लूटा और युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है।
 
मानपुरिया गांव में रात्रि चौपाल आयोजित
दौरे के दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मानपुरिया गांव में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन 23 से 25 मई तक जयपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में किसान, निवेशक और उद्योगपतियों को एक मंच पर लाकर एग्रीकल्चर बेस इंडस्ट्रीज विकसित करने पर चर्चा होगी। साथ ही एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को खेती की नई जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को संपन्न बनाना है।
 
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें