फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: एनएच-148 पर बोलेरो से टकराई बाइक; ड्यूटी पर जा रहे कनिष्ठ सहायक की मौत

Fri, 19 Dec 2025 03:54 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा के लालसोट क्षेत्र में एनएच-148 पर बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में तलावगांव ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक गोवर्धन कुमावत की मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
मृतक कनिष्ठ सहायक गोवर्धन कुमावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के लालसोट उपखंड की तलावगांव ग्राम पंचायत में कार्यरत एक कनिष्ठ सहायक की गुरुवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह ड्यूटी के लिए बाइक से अपने कार्य क्षेत्र की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन

 
समेल गांव के पास आमने-सामने की भिड़ंत
झांपदा थाना क्षेत्र में एनएच-148 पर समेल गांव के पास बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गोवर्धन पुत्र कपूरचंद कुमावत (59), निवासी करेड़ा बुजुर्ग, थाना दतवास के रूप में हुई है। गोवर्धन ड्यूटी के दौरान बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 6.51 लाख के नकली नोट जब्त; यूपी से सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौके पर ही हुई मौत
भीषण टक्कर के कारण गोवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही झांपदा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवाया है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें