फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौसा: बहू को ट्रेन में बैठाने आई बुजुर्ग को बनाया निशाना, पीछे से धक्का देकर तोड़ी दो तोले की सोने की चेन

Wed, 11 Nov 2026 06:43 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान के दौसा स्थित बांदीकुई जंक्शन पर दो महिला चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर 55 वर्षीय बीना देवी के गले से करीब 3 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन तोड़ ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
चेन लूटने के बाद थाने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल बांदीकुई जंक्शन पर बुधवार को चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। यहां दिनदहाड़े यात्रियों की भीड़ के बीच दो महिला चोरों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से करीब 3 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गईं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता ने आरपीएफ और जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बहू को अलवर भेजने आई थीं बीना देवी

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वारदात बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय बीना देवी अपनी बहू को अलवर भेजने के लिए बांदीकुई जंक्शन पहुंची थीं। उनकी बहू को सुबह 11:30 बजे आने वाली रेवाड़ी-अलवर पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करनी थी। ट्रेन आने की घोषणा होते ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। बीना देवी अपनी बहू के साथ जनरल कोच के पास खड़ी थीं। इसी दौरान करीब 30 से 35 साल की दो अज्ञात महिलाएं उनके पास आकर खड़ी हो गईं। दोनों ने साड़ी पहन रखी थी।

ट्रेन आते ही धक्का देकर तोड़ी दो तोले की चेन
जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, उसमें चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों महिलाओं ने बीना देवी को पीछे से जोरदार धक्का दिया और उनके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन तोड़ ली। बीना देवी को जब तक कुछ समझ आता, तब तक दोनों महिलाएं भीड़ में गायब हो चुकी थीं। उन्होंने चेन तोड़े जाने का शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन दोनों स्टेशन से बाहर निकलकर फरार हो गईं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, गिरोह के सक्रिय होने की आशंका

विज्ञापन

पीड़िता ने तुरंत आरपीएफ और जीआरपी थाने में शिकायत दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में दो संदिग्ध महिलाओं की फुटेज मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे महिला चोरों का कोई गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो त्योहारों के सीजन में रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर ऐसी वारदातों को अंजाम देता है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में बांदीकुई जंक्शन पर चेन स्नेचिंग की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले भी इसी तरह भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने एक यात्री की चेन तोड़ी थी। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान कीमती जेवर पहनकर आने से बचें। किसी भी संदिग्ध महिला या व्यक्ति की गतिविधि नजर आने पर तुरंत आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें