फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिल्ली मुंबई हाईवे पर कार की डिक्की ने 'उगले' 18 लाख रुपये,  पुलिस ने धारा जब्त किए

Sun, 15 Oct 2023 06:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा वंदिता राणा ने बताया कि आचार संहिता के पालन के लिए टीमें गठित कर जिले में नाकाबंदी कराई गई है। दिल्ली मुंबई हाईवे बडकापाडा टोल के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक कार से 18 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
कार की डिक्की में मिले रुपये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना पुलिस ने रविवार को दिल्ली मुंबई हाईवे पर एक कार से 18 लाख रुपये जब्त किए। आचार संहिता को लेकर हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी डिक्की में रखे एक बैग से 18 लाख बरामद हुए। पुलिस ने धारा 102 सीआरपीसी के तहत नगदी जब्त कर ली। 

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक दौसा वंदिता राणा ने बताया कि आचार संहिता के पालन के लिए टीमें गठित कर जिले में नाकाबंदी कराई गई है। दिल्ली मुंबई हाईवे बडकापाडा टोल के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक कार से 18 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।  

कार सवार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम अशोक कुमार पुत्र रामचंद्र जाट निवासी जिला झज्जर हरियाणा बताया। कार में एक अन्य युवक भी सवार था। दोनों से इतनी बड़ी रकम ले जाने को लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद कार और 18 लाख रुपये धारा 102 सीआरपीसी के तहत जब्त कर लिए गए। मिली रकम के बारे में आयकर विभाग की सूचना दी जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें