फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: जिला एवं सत्र न्यायालय ने छह दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ये है मामला

Wed, 31 Jan 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में जिला एवं सत्र न्यायालय ने छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्या के मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। दोषी आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, मामला अक्टूबर 2021 का है।
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए छह लोगों को दोषी करार मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक दिनेश शर्मा ने बताया, 13 अक्तूबर 2021 में जिले के लवाण थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। लवाण पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ चालान पेश किया था। मामले में जिला एवं सेशन न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए छह लोगों को हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला 13 अक्तूबर 2021 का है, जिसमें लवाण थाना इलाके में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत में हुई मारपीट में महिला काली देवी की मौत हो गई थी। इस मामले में न्यायालय ने करीब तीन साल बाद 31 जनवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने फैसला सुनाते हुए दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

वहीं, इस प्रकरण में तीन लोगों को दोष मुक्त किया गया है। न्यायालय के फैसले में छह दोषियों में एक महिला भी आरोपी है। सरकार की ओर से लोक अभियोजक दिनेश शर्मा ने पैरवी की। वहीं, परिवादी पक्ष की ओर से एडवोकेट इनायत खान ने पैरवी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें