फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Honesty News: ईमानदारी अभी जिंदा है, दूध बेचने वाले ने लौटाए 1.50 लाख रुपये, जानिए उस इंसान के बारे में

Tue, 29 Aug 2023 04:11 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में दूध बेचने वाले ने ईमानदारी का अप्रतिम उदाहरण पेश किया। उसे रास्ते में एक बैग मिला। उसमें 50 हजार नगद और एक लाख रुपये का चेक था। जिसे दूध बेचने वाले ने सही हकदार तक पहुंचाया।
विज्ञापन
दूध बेचने वाले ने लौटाए शिक्षक के डेढ़ लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा में 50 हजार नगद नोटों से के भरा और एक लाख रुपए के चेक समेत एक बैग दूधिये को मिला। जिसे दूध वाले ने लौटा कर एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है कि ईमानदारी अभी जिंदा है।

विज्ञापन


कहा जाता है कि कलियुग में सब कुछ बदलता जा रहा है। लोग अपना ईमान भी कहीं ना कहीं डगमगाते और खोते जा रहे हैं। लेकिन आज भी ईमानदारी की कई मिसालें हैं। ईमानदारी आज भी जिंदा है। इसकी मिसाल दौसा में एक दूध बेचने वाले युवक  ने पेश की है। दौसा जिले के बांदीकुई के युवक ने ईमानदारी परिचय दिया है। युवक रेहड़िया के समीप नांगल दासा का रहने वाला सुमेर सिंह गुर्जर है। जिसे रास्ते में नोटों से भरा हैंड बैग मिला। जिसमें 50 हजार रुपए नगद और एक लाख रुपये का चैक था। यह बैग सरकारी स्कूल के शिक्षक का था। मिले हैंड बैग में 50 हजार रुपये और चैक को लौटाकर दूधिये ने ईमानदारी का परिचय देकर एक मिसाल पेश की है।

कौन है दूध बेचने वाला सुमेर सिंह गुर्जर, जानिए
युवक सुमेर सिंह गुर्जर बांदीकुई के आसपास क्षेत्र में दूध बेचने ने कार्य करता है। शिक्षक छुट्टन लाल मीणा मुंडघिस्या में सेकेंड ग्रेड के पद कार्यरत हैं। सोमवार को रेलवे कालोनी में स्पीड ब्रेकर पर उनका हैंड बैग गिर गया था। पीड़ित के अनुसार काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन  बैग नहीं मिलने पर पुलिस में परिवाद दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए । युवक सुमेर सिंह गुर्जर ने बाजार में एक मिठाई की दुकान पर सूचना देकर बताया था कि एक पैसों से भरा बैग किसी राहगीर का गिरा गया है। जिसे आज दूध बेचने वाले युवक सुमेर सिंह ने शिक्षक का लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें